{"_id":"5c473ef3bdec224a415db6fd","slug":"15481731649-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलाड के पास आल्टो दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलाड के पास आल्टो दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी के नजदीक नेशनल हाईवे से मंगलाड एडिट संपर्क सड़क पर सोमवार देर रात एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है। आल्टो कार में फंसे चालक और दूसरे व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने रात को 108 की मदद से दोनों घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से दोनों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को करीब 10 बजे ज्यूरी पुलिस को सूचना मिली कि मंगलाड के नजदीक आल्टो कार नंबर एचपी- 92 0559 का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही ज्यूरी से हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और जगदीश नेगी अपनी टीम के साथ दुर्घटना स्थल पहुंचे, जहां रात के अंधेरे में सड़क से कई फीट नीचे नीचे उल्टी फंसी कार में फंसे लोगों को सड़क तक पहुंचाया और उन्हें 108 एंबुलेंस से खनेरी अस्पताल पहुंचाया। गाड़ी में सवार दोनों लोगों की पहचान दीप कुमार और दिलेर चंदेल के रूप में हुई है। ये दिनों हिमाचल के मंडी जिले के रहने वाले हैं। ज्यूरी में वेल्डर का काम करते हैं।
विज्ञापन
झाकड़ी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के अनुसार मंगलाड के पास आल्टो दुर्घटनाग्रस्त होने से दो व्यक्ति घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने खनेरी अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। दोनों व्यक्ति सकुशल हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन