फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जिला प्रशासन, पुलिस और ग्रामीणों किया धन्यावाद

दो दिनों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पर्यटक सांगला से चंडीगढ़ हुए रवाना

Wed, 16 Jan 2019 12:26 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला(किन्नौर)। जिला किन्नौर के दुर्गम क्षेत्र छितकुल में फंसे पर्यटकों को पुलिस ने दो दिनों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित सांगला पहुंचाया। सांगला से मंगलवार को सुबह 10 बजे सभी पर्यटकों का दल चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ। इस दौरान सभी पर्यटकों ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और छितकुल गांव के लोगों का धन्यवाद किया। पर्यटकों का कहना है कि गांव के लोगों ने उनका काफी साथ दिया।
बीते शनिवार को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ से 14 पर्यटक छितकुल घूमने पहुंचे थे। इसके बाद भारी बर्फबारी होने के कारण ये पर्यटक छितकुल में फंस गए थे, जिन्हें पुलिस और लोनिवि की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित सांगला पहुंचाया। बीते शनिवार को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ से 14 पर्यटक घूमने छितकुल पहुंचे थे। क्षेत्र में देर रात हुई भारी बर्फबारी के कारण कड़छम छितकुल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया था। 30 सेंटीमीटर से अधिक बर्फबारी होने के कारण पर्यटक छितकुल से बाहर नहीं निकल पाए। इसके बाद पर्यटकों ने सांगला पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस के निर्देशों के बाद कार्यवाहक थाना प्रभारी सांगला ईश्वर सिंह, आरक्षी पंकज, अभय, सुरक्षा इकाई प्रभारी देवा नेगी ने छितकुल में फंसे पर्यटकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र कुमार के अगुवाई में विभाग की मशीनों और मजदूरों ने 21 किलोमीटर सड़क से बर्फ हटाकर यातायात बहाल किया। पुलिस ने बर्फ में फंसे पर्यटकों को सोमवार शाम करीब साढ़े नौ बजे सुरक्षित सांगला पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी के कारण छितकुल में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ से आए पर्यटक उत्तम सिंह (35), नवीन कुमार शर्मा (34), लक्ष्य (34), गौरव सिंह (33), भुवनेश्वर पराशर (37), जितेंद्र कुमार (34), रोहित (26), सूर्य प्रकाश (34), आशीष (25), सूर्य दीक्षित (34), संपदा (24), श्रेया (34), दीपिका (24), सिमरन (35) फंस गए थे, जिन्हें पुलिस की रेस्क्यू टीम ने दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

इस संबंध मेें जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार ने बताया कि सभी पर्यटक सकुशल सांगला से चंडीगढ़ निकल चुके हैं। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि वे छितकुल, नाको, कल्पा और सांगला की ओर न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed