{"_id":"5c3a1689bdec22739950b145","slug":"15473108546-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगातखाना पुल में लगी प्लेटों और सरिये में लगा जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगातखाना पुल में लगी प्लेटों और सरिये में लगा जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष सेन
विज्ञापन
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। आउटर सिराज क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों को शिमला जिले से जोड़ने वाले रामपुर-जगातखाना पुल मौजूदा समय में खस्ताहाल हो चुका है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही कभी भी लोगों पर भारी पड़ सकती है। क्षेत्र की छह पंचायतों के हजारों लोग इस पुल से लाभान्वित होते हैं।
वर्ष 2005 में उफान पर आई सतलुज नदी के कारण पुल को करीब 70 प्रतिशत नुकसान पहुंचा था। इसके बाद पुल को फिर से दुरुस्त किया गया था। अब बीते कई वर्षों से दयनीय बनी हुई है। पुल पर लगी दर्जनों लोहे की प्लेटों की हालत काफी खस्ता हो गई है, जिसे लोनिवि ने कुछ वर्ष पूर्व दुरुस्त किया था, लेकिन वर्तमान समय में पुल पर चलना जान जोखिम में डालने जैसा है।
विज्ञापन
इस पुल से आउटर सिराज क्षेत्र की तुनन, पोशना, बाड़ी, खरगा, कुश्वा, सरघा और शिमला जिले की सरपारा पंचायत के हजारों लोगों को लाभ मिलता है। क्षेत्र के हजारों स्कूली बच्चों, किसान बागवानों और कर्मचारियों का रोजाना रामपुर में आना होता है। इन दिनों पुल पर लगी प्लेटों में जगह-जगह जंग लग गया है और पुल को जोड़ने वाले लेंटर में लगा सरिया भी जंग से खराब होना शुरू हो गया है। आनी विधान सभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने भी जगातखाना में पुल की हालत सुधारने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज दिन तक इसका मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के रवि प्रभात, जय सिंह, ओम प्रकाश, सुरेंद्र चौहान, सुशील शर्मा, कुशाल साहनी, धर्म सेन, अश्वनी ठाकुर, तरूण शर्मा, यशपाल ठाकुर, मोहर सिंह, मदन ठाकुर सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द पुल की हालत में सुधार करने की मांग की है।
लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीओ राजेश शर्मा के अनुसार पुल की मरम्मत को लेकर विभाग अधिकारियों को 10 लाख का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। दो बार मरम्मत को लेकर पत्राचार हो चुका है। बजट न होने के कारण पुल की मरम्मत नहीं हो पा रही है।