{"_id":"5c3a1686bdec2273a83b8b09","slug":"154731085120-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य चिकित्सा योजना का नहीं मिल रहा है लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य चिकित्सा योजना का नहीं मिल रहा है लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। केंद्रीय स्वास्थ्य चिकित्सा योजना को अभी तक सुचारु रूप से लागू नहीं किया गया है, जिसके कारण पूर्व सैनिकों को इस योजना के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। अर्द्धसैनिक बल कल्याण समिति ने केंद्र सरकार से इस योजना का सही तरीके से संचालन करने की मांग उठाई है, जिससे इस योजना का पूर्व सैनिकों को लाभ मिल सके।
पूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण समिति कुमारसैन और आनी इकाई की बैठक समिति के अध्यक्ष देवी चंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों ने पेंशन विसंगतियों को लेकर चर्चा की। वहीं वीके शर्मा और एसएल जनारथा ने कहा कि पेंशन विसंगतियों को सभी के प्रयासों से दूर किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य चिकित्सा योजना को अभी तक सुचारू रूप से लागू नहीं किया गया है। समिति ने मांग की है कि इस योजना को समय रहते लागू किया जाए। इस मौके पर जगत राम, सुंदर नेगी, जयचंद सिंघा, चेतराम वर्मा, तेजराम, बसंत लाल वर्मा, केपी सिंह, नंद लाल, हंसराज ठाकुर सहित दर्जनों पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन