फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   थैली चकटी पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन

थैली चकटी पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन

Tue, 27 Nov 2018 09:35 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
पंचायत के विकास कार्यों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

थैली चकटी पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के थैली चकटी पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान शिव दासी ने की। ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों की शेल्फ तैयार करना विशेष मुद्दा रहा।

इस अवसर पर प्रधान शिव दासी ने कहा कि सभा में सर्वसहमति से पंचायत विकास कार्य की शेल्फ का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान करीब 150 लोग मौजूद रहे। ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीणों को पुलिस विभास से आए अधिकारियों ने दिन प्रतिदिन बढ़ रहे नशे की प्रवृतियों के बारे जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों से नशामुक्त समाज बनाने की अपील की। वहीं उद्यान विभाग के अधिकारी ने किसानों को कार्ड भी वितरित किए। इस दौरान ग्रामीणों को कृषि विभाग ने भी जागरूक किया। आईपीएच विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस अवसर पर वार्ड पंच राजेंद्र कुमार, कला देवी, कला देवी, बेली देवी, आशा देवी, बीना देवी, सुधीर कुमार, जियालाल, भक्त राम और सोहन लाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed