{"_id":"5a37a5394f1c1b193e8b96d7","slug":"141513596217-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक भी राउंड में कांग्रेस को बढ़त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक भी राउंड में कांग्रेस को बढ़त नहीं
Updated Mon, 18 Dec 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आनी में सोमवार को दोपहर 12 बजे वीवीपैट के सभी रुझान सामने आ गए थे। आनी में भाजपा को मिली भारी बढ़त से कांग्रेस खेमे में मंथन का दौर शुरू हो गया है। पहले यहां की सीट पर कांटे की टक्कर बताई जा रही थी। लेकिन जैसे-जैसे रुझान आने शुरू हुए तो 12 में से एक भी राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी आगे नहीं आ पाए। आनी ब्लॉक में भाजपा की हल्की सी बढ़त थी। जैसे ही निरमंड ब्लॉक की मतगणना शुरू हुई तो यह आंकड़ा हजारों तक पहुंच गया। जानकार मान रहे हैं कि कांग्रेस की अपनी गलतियों की वजह से इस सीट को खोया है। एसडीएम आनी ने मतगणना और चुनावी ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट किया है।
क्षेत्र का संपूर्ण विकास प्राथमिकता : किशोरीलाल
हजारों मतों से विजयी रहे आनी के विधायक किशोरीलाल सागर ने कहा कि यह जीत भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं और विस क्षेत्र की जनता की है। दूसरी बार भाजपा से विधायक बने किशोरीलाल सागर ने कहा कि आनी विस क्षेत्र का संपूर्ण विकास ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन को मजबूत किया जाएगा। क्षेत्र के विकास के लिए सुनियोजित ढंग से प्रशासन के साथ बैठकें कर खाका तैयार करेंगे। उन्होंने अपनी जीत के लिए आनी विस क्षेत्र की पूरी जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।