{"_id":"5bfd6b4cbdec2241a43f88ca","slug":"131543334732-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र स्कूल में हुई चोरी खोल गई सुरक्षा व्यवस्था की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र स्कूल में हुई चोरी खोल गई सुरक्षा व्यवस्था की पोल
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी कैमरे लगे होते
तो चोरों को लग जाता सुराग
स्कूल प्रबंधन ने सितंबर में शिक्षा विभाग को भेजा था मामला
चौकीदार की तैनाती के बावजूद चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। पद्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में हुई चोरी ने पुलिस और स्कूल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्कूल में चौकीदार की तैनाती के बाद भी चोरी होना कई सवाल खड़े कर रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जांच के बाद ही चोरी के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
गौरतलब है कि इस वर्ष सितंबर माह में स्कूल प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग को सभागार और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के बारे मेेें प्रस्ताव भेजा गया था। इस संबंध में उप शिक्षा निदेशक को भी लिखित रूप से पत्र भेजा गया था, लेकिन विभाग से मंजूरी नहीं मिलने के कारण मामला अभी तक ठंडे बस्ते में है। यदि समय रहते सभागार में सीसीटीवी कैमरे स्थापित हो जाते तो चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को पकड़ने में आसानी हो जाती। वहीं स्कूल सभागार में हुई चोरी चौकीदार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रही है। दोपहर बाद 3 बजे स्कूल बंद होने के बाद स्कूल की सुरक्षा का जिम्मा चौकीदार के हवाले रहता है। रोजाना 3 बजे से सुबह 8 बजे तक स्कूल में चौकीदार तैनात रहता है। 30 अक्तूबर को आखिरी बार सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया था और उसके बाद यहां ताले लगा दिए गए थे। बावजूद इसके चोरों ने सभागार के पीछे लगी रेलिंग से अंदर घुसकर कर साउंड सिस्टम चोरी किया।
प्रधानाचार्य बीडी कश्यप ने बताया कि सभागार और इसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से शिक्षा विभाग को सीसीटीवी लगाने के बारे में प्रस्ताव भेजा गया है। विभाग से मंजूरी नहीं मिलने के कारण सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई।