फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   टोंगटोंगचे नाले में पड़ा कूडा कचरा,

टोंगटोंगचे नाले में पड़ा कूडा कचरा,

Wed, 27 Jun 2018 07:28 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
कचरे से अटा टोंगटोंगचे नाला, बीमारी का खतरा
विज्ञापन

भारत के स्वच्छ अभियान को सरेआम ठेंगा
लोग रात के अंधेरे में नाले में फेंक रहे कूड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। पर्यटन स्थल सांगला के स्थानीय बाजार के साथ लगते टोंगटोंगचे नाले में कूड़ा कचरा पड़ा हुआ है। इससे स्वच्छ भारत अभियान पर कोई अमल नहीं हो रहा है। जिला प्रशासन और व्यापार मंडल ने सांगला में कूड़ा कचरा ठिकाने लगाने के लिए एक चिमनी और एक सफाई कर्मचारी की व्यवस्था कर रखी है लेकिन स्थानीय व्यापारी और स्थानीय लोग रात के अंधेरे में नाले में कूड़ा फेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। नाले के आसपास कूडे़ का अंबार लगने के साथ-साथ नाले का जल प्रदूषित हो रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि स्थानीय पंचायत और व्यापार मंडल जमीनी हकीकत से जुड़कर कितना कार्य कर रहा है। व्यापार मंडल ने जगह-जगह सूचना पट्ट लगाकर लोगों का कूडे़ को नाले में न फेंकने की अपील की है। बावजूद इसके क्षेत्र के लोग और व्यापारी नियमों को ताक में रखकर टोंगटोंगचे नाले को लगातार दूषित कर रहे है। इससे बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष परविंद्र नेगी, भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश सचिव बीरबल नेगी, प्रधान चांसू सनम पलमो नेगी, उपप्रधान सांगला भूपेश नेगी सहित अन्य लोगों ने सरकार से मांग की है कि नाले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रधान सांगला सचिन नेगी ने बताया कि स्थानीय बाजार सांगला की जिम्मेवारी व्यापार मंडल सांगला को दे रखी है। सांगला बाजार को स्वच्छ रखने की उनकी जिम्मेवारी है। व्यापार मंडल के प्रधान शेखर नेगी ने बताया कि एक सफाई कर्मचारी लगाया गया है और कूडे़ को नाले में न फेंकने का चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है। अब तक दो लोगों के चालान भी काटे जा चुके हैं। एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र शर्मा ने सांगला पंचायत और व्यापार मंडल सांगला से आह्वान किया है कि कूड़ा कर्कट को नाले में न फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed