फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मशहूरी के लिए पर्यावरण से किया जा रहा खिलवाड़

मशहूरी के लिए पर्यावरण से किया जा रहा खिलवाड़

Mon, 27 Nov 2017 04:54 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
पेड़ों का छलनी कर विभागों ने लटकाए बोर्ड, होर्डिंग्स
विज्ञापन

किन्नौर में सरकारी, गैर सरकारी संस्थान पर्यावरण से कर रहे खिलवाड़
कानूनी कार्रवाई करेंगे : डीएफओ
बीरबल नेगी
सांगला(किन्नौर)।
रिकांगपिओ समेत कल्पा, पूह और निचार खंड के कई ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान विज्ञापन के लिए पर्यावरण से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिले के कई स्थानों पर विज्ञापन बोर्ड और होर्डिंग्स लटकाने के लिए पेड़ों को छलनी किया गया है। ये बोर्ड और होर्डिंग्स सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। इससे पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है।
कल्पा, पूह और निचार खंड में कई जगहों में पेड़ों में बोर्ड, होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इससे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखाया गया है। वन विभाग के अधिकारी भी इस मामले को लेकर खामोश बैठे हैं। क्षेत्र में तैनात वन विभाग के आलाधिकारियों को भी इसका कोई भय नहीं है। गैर सरकारी संस्थाओं के अतिरिक्त सरकारी संस्थाएं भी पेड़ों में बोर्ड लगाने से नहीं कतरा रहे।
विज्ञापन

कई जगह बीएसएनएल की तारें भी नियमों को ताक पर रखकर पेड़ों पर लटकाई गई हैं। निगम के अधिकारी भी इन लाइनों को हटाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। रिकांगपिओ बस अड्डे के नजदीक ही सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चिलगोजे के पेड़ों पर मोटी-मोटी कीलें ठोककर पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे पर्यावरण के साथ खिलवाड़ होता दिख रहा है। चिलगोजे का पेड़ जो किन्नौर के लिए वरदान माने जाते हैं। किन्नौर के अलावा ये केवल अफगानिस्तान में ही पाया जाता है। हालांकि होर्डिंग और बोर्ड लगाने से पहले ये संस्थान इन पेड़ों को भी ध्यान में नहीं रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण प्रेमी सूरज नेगी, ओमप्रकाश नेगी, धीरज कुमार नेगी, प्रवेश नेगी, दीपक नेगी, सुभाष नेगी, यशवंत सिंह नेगी, हाकीम चंद नेगी, वेदराज नेगी, रमेश ठाकुर, आमीरलामा, राजेश नेगी ने जिला प्रशासन और वन विभाग से पेड़ों पर लगे बोर्ड और होर्डिंग्स को हटाने की मांग की है।

इस बारे में वन विभाग किन्नौर के डीएफओ एंजल चौहान ने कहा कि रिकांगपिओ सहित जिले के तीनों खंडों में लगाए बोर्डों को जल्द ही हटा दिया जाएगा। सभी सरकारी और गैर सरकारी महकमों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed