फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   13 cases of dengue in Rampur in a week, health department alert

Rampur Bushahar News: रामपुर में हफ्ते में डेंगू के 13 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Wed, 28 Aug 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
13 cases of dengue in Rampur in a week, health department alert
डेंगू रोग की चपेट में आया रामपुर शहर। संवाद
ज्यादातर मरीज रामपुर बाजार से संबंधित, स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को दिए छिड़काव के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। चार जिलों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर शहर इन दिनों डेंगू की चपेट में आ गया है। रोजाना बुखार और अन्य संक्रमण से ग्रसित लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकतर मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए जा रहे हैं। एक सप्ताह में रामपुर के अस्पतालों में डेंगू के 13 मामले सामने आ चुके हैं, जो चिंता का विषय है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद रामपुर को कीटनाशक का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों डेंगू का खतरा काफी बढ़ गया है। अस्पताल आने वाले अधिकतर मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए जा रहे हैं। शहर के करीब एक दर्जन लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए है, जबकि इतने ही मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं।
रामपुर में डेंगू के मच्छर के काटने के मामले इस वर्ष ही अधिक पाए गए हैं, जबकि इससे पूर्व के वर्षों में डेंगू के इक्का-दुक्का ही मामले आए थे। ऐसे में डेंगू से निपटने के लिए समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो यह बीमारी जानलेवा बन सकती है। बुधवार को स्वास्थ विभाग ने नगर परिषद रामपुर और स्थानीय प्रशासन को डेंगू रोग के बारे में अवगत करवाया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय प्रशासन से बैठक कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। रामपुर मुख्य बाजार स्थित और खनेरी अस्पताल में एक दर्जन से अधिक डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह है कि डेंगू से ग्रसित अधिकतर मरीज रामपुर बाजार से संबंध रखते हैं। इसका सीधा मतलब है कि डेंगू मच्छर मुख्य बाजार में ही पनप रहा है। डेंगू से ग्रसित जो भी मरीज पाया गया है, उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। स्वास्थ्य विभाग इस बात से भी इन्कार नहीं कर रहा है कि कोई बाहर से संक्रमित व्यक्ति भी डेंगू की वजह हो सकता है। विभाग का कहना है कि डेंगू मच्छर गंदे पानी में पनपता है। अब तक दूसरे राज्यों में डेंगू के अधिकतर मामले पाए जाते रहे हैं, लेकिन ऐसा पहली बार है जब रामपुर में भी डेंगू ने अपनी दस्तक दी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह चिंता का विषय है। इसके लिए नगर परिषद को चाहिए कि वे अपनी नालियों की सही ढंग से साफ-सफाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर परिषद और अन्य विभागों को साथ लेकर डेंगू से निपटने को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा इकट्ठा किया जा रहा है। डेंगू से बचाव को लेकर जल्द ही एडवाइजरी जारी की जाएगी। क्षेत्र के लोगों से सावधानी बरतने, खुले में पानी जमा न होने देने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। - डॉ. आरके नेगी, खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर



डेंगू के कारण

डेंगू का बुखार डेंगू वायरस से संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होता है। इसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जाता है। डेंगू के लक्षण आमतौर पर फ्लू जैसे होते हैं, लेकिन गंभीर डेंगू में ये लक्षण बदल सकते हैं और यह जानलेवा भी हो सकता है। तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते, उल्टी, गंभीर पेट दर्द, मसूड़ों या नाक से खून आना, मूत्र, मल या उल्टी में रक्त आना, त्वचा के नीचे रक्तस्राव, जो खरोंच जैसा लग सकता है और सांस लेने में कठिनाई होना डेंगू के लक्षण हैं।


ऐसे करें बचाव
डेंगू से बचाव के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल करें। घर में 24 घंटे मच्छर भगाने की कॉइल का इस्तेमाल करें। खुद और बच्चों को पूरे बाजू के कपड़े पहनाएं, रात को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, दिन के समय ज्यादा सावधान रहें।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed