{"_id":"5bc35f40bdec22697879b16f","slug":"11539530560-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां भीमाकाली मंदिर सराहन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भीमाकाली मंदिर सराहन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
Updated Sun, 14 Oct 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। मां भीमाकाली मंदिर सराहन में रविवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। छुट्टी का दिन होने के चलते मंदिर में सुबह से ही भक्त जुटने शुरू हो गए। कई श्रद्धालु वाहनों और कुछ भक्तों ने पैदल ही मां के दरबार हाजिरी भरी। मंदिर में भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा। नवरात्रों के शुभ अवसर पर न्यास की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया। दूर-दूर से माता के मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
हालांकि रविवार का दिन होने के चलत मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा होनी चाहिए थी, लेकिन मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही थमने और संपर्क सड़क की हालत खस्ता होने के चलते उतने श्रद्धालु सराहन नहीं पहुंच पाए।