{"_id":"5bfd6b50bdec22414e430d88","slug":"111543334736-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस थाना से 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस थाना से 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने किया हाथ साफ
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्म छात्र स्कूल रामपुर में
लाखों का साउंड सिस्टम चोरी
पुलिस थाना से सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने किया हाथ साफ
करीब तीन लाख से अधिक की कीमत के उपकरण ले उड़े चोर
स्कूल प्रबंधन को खुद ही पता नहीं कब हुई है चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया है। पद्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के ऑडिटोरियम से चोर लाखों की लागत से लगे साउंड सिस्टम उड़ा ले गए हैं। हालांकि यह कब चोरी हुए हैं, इसकी स्कूल प्रबंधन को कोई जानकारी नहीं है। चोरों ने ऑडिटोरियम में लगे मिक्सर, एंप्लीफायर, चार स्पीकर सहित अन्य उपकरण चोरी किए हैं। इन सब उपकरणों की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस चोरी का पता उस समय लगा, जब स्कूल के ऑडिटोरियम में संविधान दिवस मनाया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान जब ऑडिटोरियम में लगे साउंड सिस्टम को चैक किया गया तो स्कूल प्रबंधन को पता चला कि सामान चोरी हो गया है। स्कूल प्रशासन ने दूसरे साउंड सिस्टम की व्यवस्था कर कार्यक्रम आयोजित किया। स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इससे पूर्व ऑडिटोरियम में आखिरी बार 30 अक्तूबर को कार्यक्रम आयोजित हुआ था और इसके बाद सभागार में ताला जड़ दिया गया था, लेकिन शातिर चोर सभागार के पीछे वाले हिस्से, जहां ग्रिलें लगाई गई हैं, से सेंधमारी कर सभागार में पहुंचे। चोरों ने सभागार में लगे चार स्पीकरों को तोड़कर उनमें लगे स्पीकर, साउंड मिक्सर, एंप्लीफायर और अन्य उपकरण चोरी किए हैं। इस स्कूल में चौकीदार की भी नियमित तैनाती रहती है, लेकिन बावजूद इसके चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है। वहीं स्कूल प्रशासन ने इस संबंध में शिकायत दर्ज की है।
छात्र स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य बीडी कश्यप ने बताया कि स्कूल के सभागार से साउंड सिस्टम चोरी हुए हैं। इस संबंध में पुलिस थाना रामपुर में शिकायत दी गई है। उधर, थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र नेगी ने बताया कि छात्र स्कूल के सभागार से साउंड सिस्टम गायब होने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में स्कूल में तैनात चौकीदार से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस शासनकाल में 8 अगस्त 2015 को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रामपुर स्कूल में बने ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया था। इस सभागार का निर्माण 412 रामपुर जल विद्युत परियोजना द्वारा किया गया था। इस सभागार भवन पर कुल 5 करोड़, 5 लाख, 93 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है।