फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लोकसभा चुनावों को लेकर कमर कसें महिलाएं : प्रतिश्वरी

लोकसभा चुनावों को लेकर कमर कसें महिलाएं : प्रतिश्वरी

Wed, 19 Sep 2018 09:36 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
लोस चुनावों को लेकर तैयार रहें महिलाएं
विज्ञापन

किन्नौर भाजपा महिला मोर्चा ने बैठक कर बनाई रणनीति
कहा-प्रदेश स्तर पर जल्द होगी महिला मोर्चा की रैली
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी जीत सुनिश्चित करने को लेकर किन्नौर भाजपा महिला मोर्चा ने बैठक कर आगामी रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिश्वरी ने की।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व जिप अध्यक्ष ने कहा कि मातृशक्ति को लोकसभा चुनाव में देश को फिर से सशक्त करके प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता में लाना होगा। प्रदेश महिला मोर्चा सचिव एवं जिला प्रभारी कल्पना गौतम ने ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ उद्देश्य को लेकर ‘एक बूथ दस महिलाएं’ अभियान चलाने की मुहिम को जारी रखते हुए केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और महिला को सशक्त बनाने वाली योजनाओं को घरद्वार तक पहुंचाने की बात कही। इसी तरह प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की योजनाओं से भी जिले के लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश स्तर पर महिला मोर्चा एक रैली निकालेगी, जिसमें प्रदेश की 50 हजार महिलाएं भाग लेंगी। बैठक के बाद महिला मोर्चा ने रिकांगपिओ अस्पताल जाकर मरीजों को फल बांटे। वहीं इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश सचिव सुनीता नेगी, जिला अध्यक्ष देवऋषि, महामंत्री कुमारी राम देवी, कविता, दीपिका नेगी, मंडल अध्यक्ष किरण, रवीना और सती देवी सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed