फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एक ही गांव के चार युवकों के एकसाथ जले शव

एक ही गांव के चार युवकों के एकसाथ जले शव

Wed, 27 Jun 2018 07:28 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
युवकों के शव पहुंचते ही बिलख पड़े परिजन
विज्ञापन

जाहू डीम के चारों युवकों का किया अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
जाहू/ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। मेले से घर लौट रहे युवाओं को क्या पता था कि जिस रास्ते से वे घर की ओर जा रहे हैं उस रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। नारकंडा-खमाड़ी सड़क पर बतनाल में मंगलवार रात आठ बजे पेश आए सड़क हादसे में एक ही गांव के चार युवक मौत का शिकार हो गए, जबकि एक अन्य भी इस हादसे में काल का ग्रास बना। देर रात पुलिस को सड़क से नीचे करीब तीन हजार मीटर गहरी खाई से शवों को बाहर निकालने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला गया।
बुधवार को कुमारसैन अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद चारों युवकों के शव ननखड़ी विकास खंड के जाहू डीम गांव में पहुंचाए गए। इस हृदय विदारक हादसे के बाद समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन हुए चारों युवकों के परिजनों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि जिन बच्चों को उन्होंने पाल-पोष कर इतना बड़ा किया था, आज वे ही इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं। युवकों के शव पहुंचते ही जाहू डीम गांव में मातम छा गया और गांव के हर शख्स की आंखों से आंसू बह रहे थे। जाहू डीम गांव के जेऊ राम (24) पुत्र चैरू राम, बालकृष्ण (23) पुत्र प्रताप सिंह, अंशुल (18) पुत्र जगदीश, हैप्पी (18) पुत्र गोवर्धन और डमाड़ी गांव के राहुल पुत्र रमेश चंद की इस हादसे में मौत हो गई है। बुधवार को क्षेत्र के दो श्मशानघाटों में जाहू डीम गांव के चार युवकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

शवगृह न होने से ग्रामीण झेलते रहे परेशानी
जाहू पंचायत उपप्रधान कुलदीप ठाकुर और पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि शवों को घटनास्थल से जब कुमारसैन अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया तो वहां शवगृह की व्यवस्था न होने से उन्हें खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। इस दौरान ग्रामीणों और एसडीएम कुमारसैन में भी खासी तनातनी का माहौल बन गया था। शवगृह न होने कारण रात भर शवों को वाहनों में ही रखा गया। बुधवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed