{"_id":"2e2c08da-d4b4-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"people-will-get-to-know-about-job-via-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एसएमएस से मिलेगी नौकरी की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एसएमएस से मिलेगी नौकरी की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Updated Fri, 14 Jun 2013 11:05 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल श्रम एवं रोजगार विभाग अब सभी पंजीकृत युवाओं को रोजगार मेले की जानकारी सीधे एसएमएस से उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
विभाग जल्द ही सिस्टम हाइटेक करने जा रहा है। इसके चलते रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत युवाओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर रोजगार मेले के आयोजन और कंपनियों की ओर से विभिन्न समय पर लिए जाने वाले साक्षात्कारों से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
अब तक विभाग कुछ एक बेरोजगार युवाओं के मोबाइल नंबर पर ही रोजगार मेले के आयोजन संबंधी जानकारी दे रहा था। अब विभाग ने सभी पंजीकृत युवाओं को एसएमएस से जानकारी देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
इसके चलते विभाग ने पंजीकृत बेरोजगार युवाओं खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक रोजगार एवं श्रम विभाग इस मर्तबा हर जिले में रोजगार मेले के आयोजन का लक्ष्य लेकर चल रहा है।
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष के लिए प्रदेश सरकार ने विभाग के बजट में वृद्धि की है। विभाग की निदेशक नंदिता गुप्ता ने बताया कि जल्द ही सिस्टम को हाइटेक किया जाएगा। इसके तहत सभी पंजीकृत युवाओं को उनके मोबाइल पर एसएमएस से रोजगार मेले से संबंधित जानकारी दी जाएगी।