फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Common Mobility Card HRTC new card will be used in bus and metro, you can also do shopping

National Common Mobility Card: बस और मेट्रो में चलेगा एचआरटीसी का नया कार्ड, शॉपिंग भी कर सकेंगे

Mon, 02 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 02 Sep 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 5 सितंबर से एचआरटीसी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से एमसीएमसी कार्ड सेवा शुरू करने जा रहा है। हिमाचल ये सेवा शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बनने वाला है। 

विज्ञापन
National Common Mobility Card HRTC new card will be used in bus and metro, you can also do shopping
नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) सेवा शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बनने वाला है। 5 सितंबर से एचआरटीसी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से एमसीएमसी कार्ड सेवा शुरू करने जा रहा है। इस कार्ड से यात्री एचआरटीसी बसों के अलावा दिल्ली और बंगलुरू में मेट्रो के किराये का भुगतान कर सकेंगे। इतना ही नहीं, रिटेल खरीदारी के लिए भी यह कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। देश-विदेश से हिमाचल आने वाले सैलानियों को इस सेवा का बड़ा लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार की देश के सभी राज्य परिवहन उपक्रमों में एनसीएमसी कार्ड सेवा शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन




उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्य एनसीएमसी कार्ड सेवा शुरू करने पर काम कर रहे हैं, लेकिन हिमाचल इनसे बाजी मारते हुए सबसे पहले सेवा शुरू करने जा रहा है। इतना ही नहीं, एनसीएमसी कार्ड शुरू करने वाला एचआरटीसी देश का पहला राज्य परिवहन उपक्रम बनने जा रहा है। 5 सितंबर को विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मंत्रिमंडल सहयोगियों की मौजूदगी में एनसीएमसी कार्ड सेवा की औपचारिक शुरुआत करेंगे। एनसीएमसी कार्ड धारकों को बसों और मेट्रो की टिकट लेने के लिए कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। टिकट काउंटर पर लगी मशीनों में कार्ड स्वाइप कर किराये का भुगतान कर सकेंगे। एचआरटीसी कंडक्टरों को दी गई हाईटेक टिकटिंग मशीनों पर भी यह कार्ड स्वाइप होगा। एनसीएमसी कार्ड में 100 रुपये से लेकर 10,000 तक का टॉपअप किया जा सकेगा। अभी यह तय नहीं हुआ है कि कार्ड की कीमत कितनी होगी।
विज्ञापन




5 सितंबर को एचआरटीसी एनसीएमसी कार्ड सेवा औपचारिक तौर पर शुरू हो जाएगी। एचआरटीसी के इस कार्ड से निगम की बसों के अलावा मेट्रो के किराये का भुगतान किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, रिटेल शॉपिंग के लिए भी इस कार्ड का इस्तेमाल हो सकेगा- रोहनचंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed