फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   modi rally in sujanpur himachal

वीरभद्र ने पेड़ों पर कैसे उगाए पैसे: मोदी

Mon, 17 Feb 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर Updated Mon, 17 Feb 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
modi rally in sujanpur himachal

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के बाद हिमाचल में अपनी पहली रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने विकास पर अपनी कार्ययोजना सामने रखी। हमीरपुर के सुजानपुर में रविवार को भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में विकास की नीति को बदलने की जरूरत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर राज्य के लिए उनकी परिस्थिति के अनुसार नीति होनी चाहिए। हर राज्य की दिक्कतें और जरूरतें अलग हैं। उन्हें देश की सेवा का मौका मिला तो हिमालयी राज्यों के लिए अलग नीति बनेगी। वह हिमाचल, उत्तराखंड से लेकर नार्थ-ईस्ट के राज्यों के लिए होगी। राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में मुख्यमंत्रियों को केवल 10 मिनट सुनने से कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि पहाड़ों पर रेल नेटवर्क बढ़ने से पर्यटन का विकास होता है। इस दिशा में भी अब तक कुछ नहीं हुआ है। रैली में उन्होंने एनडीए को भी नया नाम दिया- नेशनल डेवलपमेंट एलाएंस।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर मोदी ने जमकर बोला हमला

modi rally in sujanpur himachal

इस मौके पर मोदी ने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस वंशवादी पार्टी है, जो देश की दुश्मन है। कांग्रेस ने सीमांध्र और तेलंगाना में भाई को भाई का दुश्मन बना दिया। यह सबूत है कि कांग्रेस जहर की खेती करती है।

उन्होंने कहा कि वाजपेयी की एनडीए सरकार ने उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से तीन नए राज्य बनाए। लेकिन इस विभाजन पर दोनों ओर से मिठाईयां बांटी गई। भाजपा प्यार की खेती करते हैं।

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने सवाल किया कि काला धन वापस लाने पर कांग्रेस को तकलीफ क्यों होती है? यदि एनडीए की सरकार बनी तो काला धन विदेशों से वापस लाएंगे और ईमानदारी से टैक्स भरने वाले वेतन भोगियों को इनाम के तौर पर इसका एक हिस्सा दिया जाएगा।

'भ्रष्टाचार में डूबी है केंद्र सरकार'

modi rally in sujanpur himachal

मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी केंद्र सरकार पर किसी को भरोसा नहीं रहा। कांग्रेस के नेता अहंकारी हैं। महंगाई पर सवाल पूछते हैं तो जवाब तक नहीं देते। लोकतंत्र में मतदाता ईश्वर के समान है। कांग्रेस ने 60 साल से राजनीति को पेशा बनाकर रखा है जबकि हमारे लिए राजनीति राष्ट्रभक्ति का प्रकटीकरण है। आज हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का यह हाल है कि कोई भी हमें चांटा मारकर चला जाता है। देश का गौरव बचाने के लिए केंद्र से कांग्रेस को हटाना जरूरी है।

वीरभद्र ने पेड़ों पर कैसे उगाए पैसे?
नरेंद्र मोदी ने कहा कि महंगाई भ्रष्टाचार की वजह से है और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए भ्रष्टाचारियों को सत्ता से हटाना जरूरी है। कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते, लेकिन उनकी ही पार्टी के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तो प्रधानमंत्री को भी झूठा साबित कर दिया। वीरभद्र ने अपने चुनावी हलफनामे में सेब से अपनी आय को 14 गुणा ज्यादा बढ़ा हुआ बताया है। इनकम टैक्स वालों ने पूछा तो बोले कि पेड़ों पर पैसे उगे हैं।

'हिमाचल के लिए ज्यादा करूंगा'

modi rally in sujanpur himachal

मोदी ने कहा कि हिमाचल का उनके जीवन में खास महत्व है। यहां से भारमुक्त होकर गुजरात गया था। यदि सेवा का मौका मिला तो हिमाचल के लिए औरों से ज्यादा करूंगा। हिमाचल के लोगों के प्रति प्यार को विकास के रूप में लौटाऊंगा।

वाजपेयी की सरकार ने हिमाचल को विशेष औद्योगिक पैकेज दिया था, लेकिन कांग्रेस की केंद्र सरकार ने वापस ले लिया। सेब पर वाजपेयी सरकार ने आयात शुल्क बढ़ाया था। कांग्रेस ने भी इसे और बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन क्यों नहीं बढ़ाया?

अरविंद केजरीवाल पर भी साधा निशाना

modi rally in sujanpur himachal

नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में एक पार्टी के नेता लिस्ट लेकर घूमते रहते हैं कि उनकी नजर में फलां बेईमान हैं और फलां भ्रष्टाचारी। अब पूछ रहे हैं कि भाजपा के कितने मंत्री जेल में हैं?

इनसे कोई पूछे कि यह ही पता कर लो कि यूपीए सरकार के कितने संचार मंत्री जेल में रहे हैं? इसी से पता चल जाएगा, लेकिन इनको कांग्रेस के नेता नहीं दिखते।

'किसके लिए बचाऊं?'

modi rally in sujanpur himachal

मोदी ने कहा कि मेरे आगे-पीछे कोई नहीं है, किसके लिए बचाऊं। तन समर्पित और मन समर्पित। मेरे जैसा व्यक्ति ही यह लड़ाई लड़ सकता है, हिसाब किताब लगाने वाले नहीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले मुझसे एलर्जी थी। अब तो चाय को भी गालियां दे रहे हैं। कांग्रेस राजनीतिक छूआछूत की राजनीतिक करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed