{"_id":"6ab80fa88187d7e73c0e2495","slug":"youth-should-transform-from-veer-brave-to-khelveer-sports-champion-on-the-playing-field-anurag-mandi-news-c-94-1-hmp1004-209887-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मैदान में वीर से खेलवीर बनें युवा : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मैदान में वीर से खेलवीर बनें युवा : अनुराग
विज्ञापन
नादौन में खेल सामग्री वितरण के बाद खिलाड़ी सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के साथ। भाजपा।
हमीरपुर/नादौन। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर और नादौन विधानसभा क्षेत्रों के दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। नादौन में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 385 खिलाड़ियों और एथलीटों को सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरण भी वितरित किए गए। अनुराग ने कहा कि खेल उपकरण खिलाड़ियों के लिए उसी तरह जरूरी हैं, जैसे युद्ध के मैदान में सैनिक के लिए हथियार। उन्होंने स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए 18 क्रिकेट किट, 11 वॉलीबाल नेट, 15 वॉलीबाल, आठ सेट वॉलीबाल पोल, तीन सेट बैडमिंटन रैकेट, तीन बॉक्स शटलकॉक और दो बैडमिंटन नेट सौंपे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऊर्जावान युवा खेल के मैदान में अपनी पारंपरिक वीरता दिखाएं और वीर से खेलवीर बनें। अनुराग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि फिटनेस और खेल अनुशासन को व्यापक राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनाया गया है। उनके अनुसार राष्ट्रीय खेल बजट 2013-14 में 1,219 करोड़ रुपये था, जो 2026-27 में बढ़कर 4,479.88 करोड़ रुपये हो गया है। खेलो इंडिया के तहत अगले पांच वर्षों में एथलीटों की भागीदारी दस गुना बढ़ाने के लिए 36,441 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इन निवेशों का असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन में भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में 39 पदक, पेरिस 2024 पैरालंपिक में 29 पदकों की उपलब्धि और मुक्केबाजी व शतरंज में विश्व चैंपियनशिप का उल्लेख किया। इस दौरान पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जलाड़ी में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
हमीरपुर। दौरे के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर नादौन विधानसभा क्षेत्र के जलाड़ी में भी पहुंचे। यहां मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता और वोकल फॉर लोकल से संबंधित कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के दुगनेहड़ी और दुलेहड़ा के आंगनबड़ी केंद्रों में आयोजित आंगन का उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सासन में वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान, साइबर सुरक्षा जागरूकता तथा पोषण एवं एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम में भी उन्होंने सहभागिता में हिस्सा लिया। इस दौरान विधायक आशीष शर्मा एवं भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।