फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women are still victims of domestic violence

Mandi News: आज भी घरेलू हिंसा का शिकार हो रहीं महिलाएं

Thu, 09 Mar 2023 05:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 09 Mar 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Women are still victims of domestic violence
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंडी शहर के रविनगर में महिलाओं को जागरूक करती प्रधान धर्मी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहरू युवा महिला मंडल रविनगर ने आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता महिला मंडल प्रधान धर्मी देवी ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला शोषण, उत्पीड़न और महिला अधिकारों पर चर्चा की गई। प्रधान ने कहा कि अधिकांश महिलाएं आज भी पुरुषों द्वारा प्रताड़ित की जाती हैं। कई नशे में धुत परिवार के साथ गाली-गलौज, मारपीट करते हुए हड़दंग मचाते हैं। रविनगर में भी कई परिवारों में आए दिन इस तरह की वारदातें होती रही हैं। इससे जहां आस-पड़ोस को परेशानी झेलनी पड़ती है, वहीं परिवार के युवा बच्चों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने इसके लिए महिलाओं को आगे आकर आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने पुलिस विभाग से आग्रह किया कि रविनगर में गश्त बढ़ा कर हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर सर्वसम्मति से चंपा देवी को महिला मंडल का सचिव बनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने देशभक्ति और लोक गीत गाए। कार्यक्रम में महिला मंडल सदस्य शांति देवी, पुनी देवी, कमला देवी, रुकमणि, सुनीता कुमारी बंसल, मीना, हिम्मा देवी, कृष्णा देवी समेत कई अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed