{"_id":"5f7369858ebc3e9bed14ac6c","slug":"woman-sent-to-judicial-custody-mandi-news-sml3466806190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंग मचाना पड़ा महंगा, न्यायिक हिरासत में भेजी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड़दंग मचाना पड़ा महंगा, न्यायिक हिरासत में भेजी महिला
विज्ञापन
मंडी। शहर में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाली महिला को दो दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिला पुलिस कांस्टेबल शराब में धुत महिला को पुलिस चौकी ले गई थी। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि महिला कोटली क्षेत्र से संबंध रखती है और शहर में किराए के कमरे में रहती है। पिछले कुछ दिनों से उसे कुछ शराबी युवकों के साथ देखा गया है और वह रोज पीने की आदी हो गई है। अतिरिक्त एसपी आशीष शर्मा ने कहा कि महिला को दो दिन के ज्यूडिशियल हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि पिछले दो सप्ताह में महिला शराबियों ने मंडी पुलिस की नाक में दम कर रखा है। सोमवार देररात एक महिला को कुछ शरारती तत्वों ने कॉलेज रोड में शराब पिला दी और थोड़ी देर में महिला महामृत्युंजय मंदिर की ओर गालीगलौज और झूमते हुए निकली तो लोगों का हुजूम उसे देखने को उमड़ पड़ा।
इस बीच महिला ने महामृत्युंजय मंदिर के सामने बीच सड़क में खूब हंगामा मचाया और पत्थर मारने लगी। लोगों ने पुलिस बुला ली और वाहनों को रोक दिया गया जिससे यहां करीब आधा घंटा जाम लगा रहा था