फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Will raise case in Vis to oust Baihana, Daundhi from MC: Indra

बैहना, दौंधी को एमसी से बाहर करने के लिए विस में उठाऊंगा मामला : इंद्र

Sun, 12 Jan 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Will raise case in Vis to oust Baihana, Daundhi from MC: Indra
बैहना में विधायक लोगोंकी समस्याओं को जानते हुए।
बैहना (मंडी)। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि बैहना और दौंधी वार्ड को नगर निगम से बाहर करने के लिए विधानसभा में मामला उठाऊंगा।रविवार को बैहना वार्ड की बैहना और दौंधी वार्ड की चक्कर में बैठक हुई। इसमें विधायक इंद्र सिंह गांधी और मेयर वीरेंद्र भट्ट ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने एक सूत्रीय एजेंडा पेश किया। कहा कि नगर निगम क्षेत्र से वार्डों को बाहर कर पंचायत में शामिल किया जाए। नगर निगम विभिन्न प्रकार के टैक्स लगा रहा है। ग्रामीण कोई टैक्स नहीं देंगे।
विज्ञापन

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि इस बारे में जिला प्रशासन को भी अवगत करवाया जाएगा। पूर्व भाजपा सरकार ने नगर निगम में शामिल क्षेत्र के लोगों को नगर निगम के दूसरे कार्यकाल से पहले पुन: पंचायत में शामिल करने का वादा किया था। वर्तमान सरकार अब इन वार्डों के लोगों पर कई तरह के टैक्स लगाने जा रही है। बैहना में स्थानीय निवासी लेखराज रावत ने कहा कि उन्हें निगम से बाहर किया जाए, सरकार अगर लोगों की आवाज नहीं सुनती है तो आगामी चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। लोग टैक्स नहीं देंगे।
विज्ञापन

महिला मंडल की प्रधान मीरा देवी ने कहा कि बैहना वार्ड को निगम से बाहर करने के लिए कई मर्तबा ज्ञापन सौंप चुके हैं तथा निगम आयुक्त के समक्ष भी उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। ग्रामीण नगर निगम को टैक्स नहीं देंगे। पूर्व उपप्रधान मुनी लाल ने कहा कि लोग निगम में नहीं रहना चाहते हैं। पार्षद कृष्ण भानू ने कहा कि विरोध के लिए पूरे गांव को एक साथ उठना पड़ेगा। टैक्स जबरदस्ती थोपा जा रहा है। वहीं वार्ड नंबर 15 में भी लोगों ने अपनी समस्या विधायक के समक्ष रखी। स्थानीय पार्षद के बैठक में न आने पर लोगों ने विधायक के माध्यम से महापौर को बैठक में बुलाया और उनके समक्ष अपना विरोध जताया। मेयर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि निगम से बाहर करने का निर्णय सरकार के हाथ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
नगर निगम के दौंधी वार्ड में लोगों की समस्या को सुना गया। चक्कर में आयोजित बैठक में लोगों ने नगर निगम से बाहर करने की मांग रखी। लोगों को बताया गया कि किसी क्षेत्र को बाहर करना और शामिल करना नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। सरकार ही इस मामले में सक्षम है। डीलिमिटेशन के बाद ही यह क्षेत्र बाहर हो सकते हैं।
-वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर, नगर निगम मंडी

................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed