{"_id":"6aa8445042d62753790fcf17","slug":"idol-immersion-will-not-take-place-in-chhoti-kashi-this-time-mandi-news-c-90-1-ssml1045-213325-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: छोटी काशी में इस बार नहीं होगा प्रतिमा विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: छोटी काशी में इस बार नहीं होगा प्रतिमा विसर्जन
विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में सोमवार से दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया। इस बार उत्सव में बड़ा बदलाव किया गया है। मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, लेकिन गणेश चतुर्दशी के दिन उसका विसर्जन नहीं किया जाएगा। 37 साल से चली आ रही प्रतिमा विसर्जन की परंपरा को इस बार समाप्त करने का निर्णय मंदिर प्रबंधन ने लिया है।
मंदिर के पुजारी राजन ने बताया कि इस वर्ष सिद्ध गणपति मंदिर में 38वां गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। 15 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमा विधिवत स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भी होगा। दस दिनों तक मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्दशी के दिन मंडी शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें स्थानीय देवी-देवता भी शामिल होंगे। भगवान गणेश की प्रतिमा को शोभायात्रा के माध्यम से पूरे शहर का भ्रमण करवाया जाएगा। इसके बाद प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाने के बजाय वापस सिद्ध गणपति मंदिर लाकर स्थापित किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार 23 और 25 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।