फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Van crashes into stationary truck; one person dead.

Mandi News: खड़े ट्रक से टकराई वैन, एक व्यक्ति की मौत

Tue, 15 Sep 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Van crashes into stationary truck; one person dead.
नगवाईं (मंडी)। पुलिस थाना औट के तहत टकोली में राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर रविवार रात वैन सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकरा गई। हादसे में वैन सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वैन चालक मौके से भाग गया। हालांकि, सोमवार सुबह घायल चालक इलाज करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचा और यहीं पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सड़क हादसा 13 सितंबर को रात टकोली में हुआ। तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन में सवार डोले राम (44) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद औट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू की। शिकायतकर्ता गंगवीर निवासी कोटा धार के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed