फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand to strengthen security arrangements in the market

Mandi News: बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

Tue, 15 Sep 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Demand to strengthen security arrangements in the market
थुनाग (मंडी)। व्यापार मंडल थुनाग और लंबाथाच के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एसडीएम संजीत कुमार शर्मा से मुलाकात की और क्षेत्र की मुख्य समस्याओं के निवारण के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्यापारियों ने थुनाग बाजार में मूलभूत सुविधाओं के सुधार और सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ बनाने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे गए मांग पत्र में बस अड्डे से पुरानी तहसील तक जाने वाली सड़क को जल्द दुरुस्त करने, थुनाग बस स्टैंड परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और पूरे बाजार क्षेत्र में बिना रुकावट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। इसके साथ ही रात के समय पुलिस सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग को पत्र प्रेषित करने तथा बाजार में नई सोलर लाइटें लगवाने के लिए स्थानीय ग्राम पंचायत व बीडीसी सदस्य को आवेदन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि सड़कों के सुधार, पर्याप्त रोशनी व्यवस्था और नियमित पुलिस गश्त से दुकानदारों एवं आम जनता को सुविधा मिलेगी। वहीं, सीसीटीवी कैमरे स्थापित होने से आपराधिक और अप्रिय घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी। एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई अमल में लाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान पुष्पराज ठाकुर, सचिव खेम सिंह, उपाध्यक्ष ज्ञान वर्मा, बीडीसी सदस्य डॉ. ईश्वर दास, नर्मदा देवी, शिवदयाल और कश्मीर सिंह सहित कई अन्य स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed