फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   water problems in school

थुनाग स्कूल में बच्चों को नहीं मिल रहा पीने का पानी

Sun, 01 May 2016 05:32 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 01 May 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
water problems in school
थुनाग स्कूल में पेजयल नहीं मिलने से हैडपंप में पानी पीने को एकत्र हुए स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

थुनाग (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुनाग के सैकड़ों बच्चों को स्कूल में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। बच्चों को 200 मीटर दूर हैंडपंप में पानी पीने के लिए जाना पड़ रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। स्कूल प्रशासन ने विभाग को समस्या के बारे में कई बार बताया है। बावजूद इसके समस्या का समाधान विभाग नहीं कर रहा है। इसके अलावा स्थानीय बाजार और आसपास के गांवों तथा तहसील मुख्यालय में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सप्ताह में तीन से चार दिन पानी नहीं आना आम बात हो गई है।

विज्ञापन



बाजार के लोगों बुद्धि सिंह, कलू देवी, तेजू और डुरमल, मोहन सिंह, किशोरी लाल, शिवदयाल, चमारू लाल, जगेसर सिंह, बबलू, यशवंत सिंह का कहना है कि दो दिन से पानी नहीं आया है। सप्ताह में चार दिन पानी नहीं आता है। जिसके कारण बाजार में पेयजल नहीं मिल रहा है। गगन कुमार, मीरा देवी, रोशनी देवी, सुंदर सिंह, कालू, सुमा देवी, आशू और शालू का कहना है कि अरसे से पेयजल सप्लाई नहीं मिल रही है। बिना पानी दिए ही विभाग बिल वसूल कर रहा है। ग्राम पंचायत थुनाग की  प्रधान नीलमा और व्यापार मंडल थुनाग के प्रधान शेर सिंह ने कहा कि गर्मियों की शुरुआत में ही पेयजल की भारी किल्लत पैदा हो गई है। विभाग से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के बारे में मांग की है।
विज्ञापन



कोट्स
पेयजल सप्लाई सुचारु रूप से नहीं मिलने से समस्या पेश आ रही है। आईपीएच विभाग को समस्या के बारे में कई बार बताया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..खेम सिंह प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुनाग

विभाग सुबह और शाम पानी की सप्लाई दे रहा है। स्कूल को बच्चों को पानी पिलाने के स्टोरेज टंकियों का इंतजाम करने के लिए कहा गया था। लोगों की समस्या ध्यान में है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा ।
...दीक्षांत शर्मा एसडीओ आईपीएच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed