फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Effigy of Gyanesh Kumar burned in 'Chhoti Kashi'; demand raised for his dismissal and arrest.

Mandi News: छोटी काशी में जलाया ज्ञानेश कुमार का पुतला, बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग

Sat, 10 Oct 2026 04:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Effigy of Gyanesh Kumar burned in 'Chhoti Kashi'; demand raised for his dismissal and arrest.
मजदूर संगठन सीटू के कार्यकर्ताओं ने मंडी में दिया धरना, जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने और लोकतंत्र व चुनावी पारदर्शिता की रक्षा की मांग को लेकर शनिवार को मजदूर संगठन सीटू ने मंडी जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सीटू के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सरवाल ने कहा कि हाल ही में इंडिया गठबंधन के 19 दलों के 141 सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन सदन तक मार्च निकाला था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सांसदों को संसद मार्ग पर रोक दिया और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सरवाल ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को रोकने के लिए मेट्रो स्टेशन बंद किए गए और कई राज्यों में रेल सेवाएं बाधित की गईं। आंदोलन को दबाने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सरवाल ने केंद्र सरकार पर विरोध की आवाज दबाने और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाने वालों के खिलाफ दमनात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को विरोध दर्ज कराने और अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटू ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने के साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। संगठन ने यह भी मांग की कि एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए सभी पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा शामिल किए जाएं। प्रदर्शन में रमेश गुलेरिया, गोपेंद्र कुमार, सुरेंद्र, प्रवीण, चंद्रशेखर, डीवाईएफआई के जिला अध्यक्ष चेतन ठाकुर, एसएफआई के जिला सचिव दीपक कुमार और अरमान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed