{"_id":"576ad5184f1c1bef58b47e10","slug":"water-crises-road-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए लोगों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए लोगों ने किया चक्का जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की समस्या से जूझ रहे ग्राम पंचायत खद्दर के लोगों ने एक घंटे तक बैजनाथ-काढ़ापतन सड़क पर चक्का जाम किया। इस दौरान पंचायत के लोगों ने विभाग व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसीलदार और विभाग बड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर लगे जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
खद्दर पंचायत के प्रधान विजय कुमार, श्वेता, सीमा देवी, माया देवी, सुनीता, टेक चंद, विजय कुमार, माया देवी, अनीता देवी, कांता देवी, लता देवी ने कहा कि गत एक माह से ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मांग करने के बावजूद विभाग लोगों की समस्या का समाधान करने में नाकाम है।
विज्ञापन
हर बार विभाग समस्या के समाधान का आश्वासन देता है, लेकिन पेयजल स्कीम को दुरुस्त नहीं किया गया है। विभाग ने टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई किया, लेकिन यह पानी पीने लायक नहीं है। छह जून को ग्रामीणों ने अधिकारियों के घेराव व चक्का जाम करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं किया गया। धरना प्रदर्शन में स्थानीय महिला मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। उधर, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार ने कहा कि योजना में खराब पड़े पंप को ठीक करवाया जा रहा है। शुक्रवार को पंप को चालू कर दिया जाएगा।