फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Urmila wrote her success story through parlor and sewing-embroidery work.

Mandi News: उर्मिला ने पार्लर व सिलाई-कढ़ाई कार्य से लिखी सफलता की इबारत

Thu, 05 Feb 2026 06:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 05 Feb 2026 06:18 AM IST
विज्ञापन
Urmila wrote her success story through parlor and sewing-embroidery work.
मंडी। आज के दौर में महिलाओं ने घर की चहादीवारी से बाहर निकल कर स्वरोजगार को अपनाते हुए सफलता की इबारत लिखी है। नाचन क्षेत्र के हटगढ़ स्थित दियारगी निवासी उद्यमी महिला उर्मिला देवी ने ब्यूटी पार्लर व सिलाई-कढ़ाई कार्य को स्वरोजगार के रूप में अपना कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। साथ ही अन्य महिलाओं काे प्रशिक्षित कर उन्हें भी आत्मनिर्भर बना रही हैं।
विज्ञापन

उर्मिला का कहना है कि 6 भाई-बहनों में वह सबसे छोटी थी। ऐसे में माता-पिता ने वर्ष 2000 में ही उनकी शादी कर दी। लंबे समय तक घर पर रहने के बाद मन में कुछ अलग करने का जज्बा था लेकिन शर्म व डर की वजह से पहल नहीं कर पा रही थी। पति से बात करने पर उन्होंने हौसला बढ़ाते हुए 2008 में सुंदरनगर के निजी सैलून में प्रशिक्षण के लिए भेजा। एक साल तक सैलून व पार्लर का प्रशिक्षण लेने के बाद 2009 में दियारगी में ही अपनी दुकान शुरू की।
विज्ञापन

बताया कि शुरूआती दौर में काम कम रहा लेकिन धीरे धीरे महिलाओं का रूझान बढ़ने से काम में बढ़ोतरी हुई। उनके पास पार्लर व सिलाई-कढ़ाई कार्य सीखने वाली युवतियों व महिलाओं से शुरूआती दौर में कुछ राशि लेकर प्रशिक्षण दिया जाता है। अब तक 20-25 युवतियों व महिलाओं ने काम सीख कर अपना अलग से काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उनके पति अपना निजी कार्य कर परिवार का पोषण करते हैं। परिवार में दो बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी बीएससी नर्सिंग कर रही है, छोटी बेटी लॉ और बेटा बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। पार्लर व सिलाई कार्य से वह 15-20 हजार प्रतिमाह काम रही हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता। काम को किस तरह से किया जाए, यह बड़ी बात होती है। घर पर बेकार बैठने के बजाए बेहतर है, छोटा मोटा कारोबार या प्रशिक्षण हासिल कर परिवार का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed