{"_id":"673c71d567e4408d6b043ae2","slug":"up-to-30-applications-invited-for-folk-dance-competition-mandi-news-c-90-1-ssml1025-140619-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लोकनृत्य प्रतियोगिता के लिए 30 तक मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लोकनृत्य प्रतियोगिता के लिए 30 तक मांगे आवेदन
विज्ञापन
मंडी। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से दिसंबर में संस्कृति सदन मंडी में लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने इच्छुक लोक नृत्य दलों, संस्थाओं, स्कूल, कॉलेज के कलाकारों से आवेदन मांगे हैं।
जिला भाषा अधिकारी मंडी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि लोकनृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दल, संस्थाएं, स्कूल और कॉलेज के कलाकार 30 नवंबर तक विभाग के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों की वेशभूषा, गीत, वाद्य और नृत्य, पारंपरिक एवं मंडी जिले से संबंधित होने चाहिए। लोकनृत्य प्रतियोगिता में मंडी जिले की लोक संस्कृति की झलक दिखनी चाहिए।
कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दलों में प्रतिभागियों की संख्या 20 से 22 होनी चाहिए। प्रस्तुति देने के लिए सभी दलों को 12 से 15 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी दलों को विभाग की तरफ से पारिश्रमिक यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता भी दिया जाएगा। प्रथम स्थान हासिल करने वाले दलों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। संवाद