फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two road accidents in Pandoh; four people injured.

Mandi News: पंडोह में दो सड़क हादसे, चार लोग घायल

Sat, 10 Oct 2026 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two road accidents in Pandoh; four people injured.
कैंची मोड़ पर पलटी जीप, जगर नाले के पास कार और टिपर की टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। पहला हादसा पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ पर हुआ। यहां सड़क पर अचानक जानवर आने से जीप पलट गई। वहीं, जागर नाले के पास कार और टिपर के बीच टक्कर हो गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
पंडोह डैम के समीप कैंची मोड़ पर जीप के सामने अचानक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे जीप सड़क पर पलट गई। जीप में दो लोग सवार थे। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलने के बाद पंडोह पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु करवाया। क्रेन की मदद से जीप को सड़क से हटाया गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा जागर नाले के पास हुआ। यहां एक कार और टिपर की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों को मामूली चोटें आईं। उन्हें एंबुलेंस से जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दोनों हादसों की सूचना मिलने पर पंडोह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आपसी सहमति के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed