{"_id":"692dd8199319ab162603e126","slug":"two-drunk-youths-roaming-in-the-hospital-premises-were-caught-mandi-news-c-90-1-ssml1045-177981-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अस्पताल परिसर में घूम रहे नशे के धुत दो युवक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अस्पताल परिसर में घूम रहे नशे के धुत दो युवक दबोचे
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में सोमवार दोपहर बाद नशे में धुत दो युवक घूमते हुए सुरक्षा कर्मियों ने दबोचे। सुरक्षा कर्मी अस्पताल परिसर में गश्त कर रहे थे। इस बीच दो युवकों की गतिविधियां उन्हें संदिग्ध लगीं। इस पर पूछताछ की गई तो वे नशे में धुत पाए गए। दोनों युवक मंडी शहर के ही रहने वाले हैं।
सुरक्षा कर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़ कर अस्पताल में मौजूद पुलिस कर्मियों के हवाले कर दिया। इन्हें यहां से शहरी पुलिस को सौंपा गया। क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में नशेड़ी युवक दवाइयाें के अलावा सिरिंज चोरी करते रहते हैं। मरीजों और तीमारदारों का सामान भी कई बार चोरी हो चुका है।
उधर, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़े दो युवकों को पुलिस के हवाले किया गया है। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से आग्रह किया है कि वे अपने सामान के प्रति चौकस रहें। वहीं, शहरी पुलिस चौकी प्रभारी मदन लाल ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक के कहने पर दोनों युवकों को शहरी पुलिस चौकी पूछताछ के लिए लाया गया था। यहां चेतावनी देकर दोनों को छोड़ दिया गया। संवाद