{"_id":"57629d084f1c1b387a11b72f","slug":"troma-center-opened-in-jogindernager","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रामा सेंटर, आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी खोलने के होंगे प्रयास : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रामा सेंटर, आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी खोलने के होंगे प्रयास : सांसद
मंडी
Updated Thu, 16 Jun 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर व्यापार मंडल की बैठक में सांसद रामस्वरूप शर्मा को सम्मानित करे व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि जोगिंद्रनगर क्षेत्र के समूचे विकास के लिए सभी को पार्टी बाजी और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आगे आना चाहिए, तभी क्षेत्र का विकास हो सकता है। जोगिंद्रनगर के किसान भवन में आयोजित व्यापार मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए सांसद रामस्वरूप ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी राजनेताओं की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। जोगिंद्रनगर में ट्रामा सेंटर खोलने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
व्यापारियों द्वारा रखी गई मांग पर उन्होंने सेंट्रल स्कूल खोले जाने का आश्वासन दिया। आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी खोले जाने का उन्होंने प्रस्ताव रखा। कहा कि वर्ष 1982-83 में यहां पर खोली जाने वाली ऑरडियंस फैक्ट्ररी भी अभी तक नहीं खोली गई है। उनका पूरा प्रयास है कि सुरक्षा की दृष्टि से अहम स्थान माने जाने वाले जोगिंद्रनगर में ऑरडियंस फैक्ट्ररी को खोला जाए। जिसके लिए यहां पर लगभग दो हजार बीघा जमीन की तलाश कर ली है। सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर रेफरल अस्पताल बन कर रह गया है। इस मौके पर व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष ओंकार शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री पंकज जम्वाल, कृष्ण शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, अशोक सूद, प्रदीप शर्मा, रूपेश सैन, जोगिंद्र ठाकुर, मनोज शर्मा और ज्ञान ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन