फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Three pillars of Dwada flyover collapsed, danger of girder falling

Mandi News: दवाड़ा फ्लाईओवर के तीन पिलर धंसे, गर्डर गिरने का खतरा

Thu, 11 Sep 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 11 Sep 2025 05:46 AM IST
विज्ञापन
Three pillars of Dwada flyover collapsed, danger of girder falling
मंडी-कुल्लू के बीच क्षतिग्रस्त हुआ दवाडा फ्लाईओवर। संवाद
पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़–मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी से कुल्लू के बीच बुधवार दोपहर बाद लगभग 2 बजे यातायात फिर बाधित हो गया। दवाड़ा फ्लाईओवर का एक पिलर करीब दो मीटर धंस गया जबकि दो अन्य आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे फ्लाईओवर के एक भाग यानी गर्डर के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। सुरक्षा को देखते हुए एनएच पर करीब दो घंटे यातायात बंद रहा। मौके पर एनएचएआई की टीमें मौजूद रहीं और स्थिति का गंभीरता से मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

दो घंटे बाद ट्रैफिक को पुलिस की निगरानी में एक-एक करके निकाला गया। रात 9:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। फ्लाईओवर के ऊपर लगातार बारिश के कारण पहाड़ से पत्थर गिर रहे हैं। फ्लाईओवर भी पिलर धंसने से झुक गया है। इससे पहले भी पहाड़ से गिरी बड़ी चट्टान की चपेट में आने से फ्लाईओवर को नुकसान पहुंचा है। अब फिर फ्लाईओवर को बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सौभाग्य से किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। यहां फ्लाईओवर के हिस्से को मजबूती प्रदान करने के लिए नीचे से सहारा दिया जाएगा ताकि यातायात चल सके। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते झलोगी क्षेत्र में बार-बार भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। तीन दिन पहले ही मार्ग को खोल दिया गया था लेकिन बुधवार को फ्लाईओवर का पिलर धंसने और ऊपर से पत्थर गिरने के कारण फिर दिक्कतें पेश आई। यहां खतरा बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जमीन पर नदी और ऊपर से मलबा पहुंचा रहा नुकसान
दवाड़ा फ्लाईओवर के नीचे एनएच को जमीन पर ब्यास नदी क्षति पहुंचा रहा है। यहां बड़े गड्ढे को हाल ही में भरा गया है जबकि ऊपर पहाड़ी से आ रहा मलबा नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाना भी चुनौतीपूर्ण है। इसके हटाने पर भारी मलबा आ जाएगा। इसी कारण फ्लाईओवर को नुकसान पहुंचा है।


तीन महीने से फ्लाईओवर पर आवाजाही ठप



करीब तीन महीने पहले ही दवाड़ा फ्लाईओवर के ऊपर से वाहनों की आवाजाही बंद है। बड़ी चट्टानें गिरने और फ्लाईओवर में दरारें आने के चलते यातायात बंद किया गया है। अब फ्लाईओवर के नीचे भी खतरा बढ़ गया है।


दवाड़ा फ्लाईओवर को फिर नुकसान रिपोर्ट हुआ है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है ताकि यातायात फ्लाईओवर के नीचे से चलाया जा सके।
-वरुण चारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई मंडी इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed