{"_id":"96f93c753120da1c768af66ead3ebaa0","slug":"thief-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैंक का ताला तोड़ा, वकील का लैपटॉप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक का ताला तोड़ा, वकील का लैपटॉप चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
Updated Thu, 12 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शहर के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में दीपावली की पूर्व रात्रि को चोर बैंक का ताला तोड़ गए। वहीं, मंगवाई मोहल्ले में चोर एक वकील का लैपटॉप चुरा ले गए। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
11 नवंबर की सुबह किसी व्यक्ति ने बैंक प्रबंधन को सूचना दी कि बैंक का ताला टूटा हुआ है। इस पर बैंक प्रबंधन ने सिटी पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच में पाया गया कि बैंक में रखा गया सारा कैश सही सलामत है और बैंक से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है।
हालांकि बैंक में सभी दराज व फाइलें खुली पड़ी थीं। बैंक के सहायक प्रबंधक ओपी शर्मा ने बताया कि 11 नवंबर की सुबह बैंक कर्मचारी ने बैंक का ताला टूटा हुआ देखा और इसकी सूचना दी। बैंक से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। वहीं, बैंक से कुछ दूरी पर मंगवाई में एक वकील के घर से लैपटॉप चोरी हो गया। इधर, सिटी पुलिस चौकी के प्रभारी राम लाल ने बताया कि दोनों घटनाओं की सूचना मिली है।