{"_id":"69d7b4bea2ff794f6802855c","slug":"theft-in-mandi-hospital-in-broad-daylight-accused-caught-100-meters-away-mandi-news-c-90-1-ssml1045-192474-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी अस्पताल में दिनदहाड़े चोरी, 100 मीटर दूर आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी अस्पताल में दिनदहाड़े चोरी, 100 मीटर दूर आरोपी दबोचा
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से चादर बरामद, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में वीरवार दोपहर करीब 1 बजे दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति छत निर्माण में इस्तेमाल होने वाली लोहे की चादर उठाकर भाग गया। हालांकि अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों की तत्परता के चलते आरोपी को महज 100 मीटर की दूरी पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अस्पताल के सुपरवाइजर अनिल कुमार के अनुसार, आरोपी ने मौका पाकर छत की लोहे की चादर उठाई और तेजी से भागने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने तुरंत उसका पीछा शुरू कर दिया। सुरक्षा कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को अस्पताल से लगभग 100 मीटर दूर आर्मी कैंटीन के पास दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान नेरचौक निवासी रिंकू के रूप में बताई।
अस्पताल प्रशासन ने तुरंत सिटी पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अकेले ही घटना को अंजाम देने आया था। दिनदहाड़े अस्पताल परिसर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।