फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The safety of passengers sitting in the bus is the primary responsibility of the driver: Naveen

बस में बैठे यात्रियों की सुरक्षा चालक की प्राथमिक जिम्मेदारी : नवीन

Thu, 08 Jan 2026 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 08 Jan 2026 06:35 AM IST
विज्ञापन
The safety of passengers sitting in the bus is the primary responsibility of the driver: Naveen
मंडी के सौली खड्ड में यातायात नियमों की पालना करने की शपथ लेते पथ परिवहन निगम के चालक परिचालक।
मंडी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि वाहन की अधिक गति से सड़क दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। बस चालकों को न केवल अपने वाहन की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होती है बल्कि उसमें बैठे यात्रियों और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना होता है। इसलिए बस चालक को हमेशा निर्धारित गति सीमा का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

सौली खड्ड में बुधवार को परिवहन निगम के चालकों-परिचालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। बस चालकों को अनजान मोड़ों, चौराहों और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। बस में बैठे यात्रियों की सुरक्षा चालक की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। नशे की स्थिति में वाहन चलाना घातक हो सकता है।
विज्ञापन

बस का तकनीकी रूप से सही स्थिति में होना बहुत जरूरी है। ब्रेक, टायर, लाइट्स, और इंजन जैसी जरूरी चीजों की नियमित जांच करानी चाहिए। किसी भी खराबी को अनदेखा करना यात्रियों की जान जोखिम में डाल सकता है। बस चालकों को ट्रैफिक सिग्नल, संकेतों और सड़क के अन्य नियमों का पालन करना चाहिए। कभी-कभी सड़क पर ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं जिनका अनुमान लगाना मुश्किल होता है, जैसे अचानक ब्रेक लगाना, किसी का सड़क पार करना या खराब मौसम। ऐसी स्थितियों में चालक को शांत और तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed