फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The packet of namkeen turned out to be Miss Bradend, filled with samples of mustard oil, milk and lassi

Mandi News: नमकीन का पैकेट निकला मिस ब्राडेंड, सरसों के तेल, दूध, लस्सी के सैंपल भरे

Wed, 15 May 2024 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 15 May 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
The packet of namkeen turned out to be Miss Bradend, filled with samples of mustard oil, milk and lassi
मंडी। सरकाघाट में हाल ही में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए नमकीन के पैकेट का सैंपल मिस ब्राडेंड और असुरक्षित निकला है। नमकीन को प्रीजर्व करने के लिए डाली जाने वाले सल्फर डाइऑक्साइड तय मानकों से काफी ज्यादा निकली है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। नमकीन का सैंपल फेल होने के बाद अब विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सुंदरनगर और नेरचौक से सरसों के तेल का एक, दूध के दो, लस्सी, मैथी साबुत, धनिया साबुत, लाल मिर्च पाउडर और गर्म मसालों का एक-एक सैंपल भरा गया। बता दें कि हाल में कोल्ड ड्रिंक और फ्रूट बियर समेत नौ खाद्य पदार्थों के सैंपल भी फेल हुए हैं। इसमें पीजा में पड़ने वाला चीज डैसिंग भी शामिल है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित दुकानदारों को इस संबंध नोटिस जारी कर दिया है। मार्च के अंत में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सुंदरनगर, चैलचौक व अन्य जगहों से 32 सैंपल विभिन्न खाद्य पदार्थों के भरे थे। इनकी जांच रिपोर्ट में आम से बनी ड्रिंक, संतरे से बनी ड्रिंक, बुरांस के फूलों की स्क्वैश, ब्लैक बोनेगर, रेड चिल्ली सॉस, बिस्किट, फ्रूट बोयर, ग्रीन एप्पल बियर और चीज डैसिंग के सैंपल फेल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों को बाजार में खाद्य पदार्थ बिना किसी मिलावट के उपलब्ध हों, इसके लिए विभाग लगातार निगरानी रखे हुए है। बाजार में बेहतर किस्म के खाद्य पदार्थ मिलें, इसके लिए निरीक्षण कर सैंपल भी भरे जा रहे हैं। सैंपल फेल होने या सब स्टैंडर्ड पाए जाने पर मिलावट करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
-एलडी ठाकुर, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed