फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The Municipal Corporation will demolish the building that obstructs the flow of the drain

Mandi News: नाले का बहाव रोकने वाले भवन को तोड़ेगा नगर निगम

Sun, 03 Aug 2025 10:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:51 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will demolish the building that obstructs the flow of the drain
मंडी। जेल रोड के कल्याण धाम आश्रम क्षेत्र में नाले के बहाव की राह में बाधा बने भवन को हटाया जाएगा। नगर निगम ने नाले पर बनाए गए भवन को तोड़ने की तैयारी कर ली है। यहां नाले का बहाव अवरुद्ध होने से पानी और मलबा मार्ग पर आ गया था। इससे काफी जगह नुकसान झेलना पड़ा है। मकानों के बीच फंसे पत्थरों को जेसीबी, स्किड स्टीयर मशीनों से तोड़ा जा रहा है। पत्थर तोड़ने के लिए खानगीर भी लगाए हैं। अलग-अलग स्थानों पर नालियों और गलियों से मलबा हटाया गया।
विज्ञापन

जेल रोड स्थित कल्याण धाम आश्रम के निकट जब पहाड़ी से पानी के साथ चट्टानें और मलबा आया तो नाले पर बना एक भवन बहाव की राह में बाधा बन गया था। इस भवन के कारण नाले का बहाव मुड़ गया। इससे पानी और मलबा उस घर के साथ-साथ अन्य घरों में घुस कर तबाही का सबब बना। लोगों को घरों से निकल कर जान बचानी पड़ी थी।
विज्ञापन

घरों में मलबा और पत्थर घुसने से सामान खराब हो गया। बच्चों की विभिन्न तरह की पठन सामग्री समेत प्रमाण पत्र पानी और मलबे में बह गए हैं। एसडीआरएफ की स्किड स्टीयर (छोटी जेसीबी) ने जेल रोड क्षेत्र में लोगों के घरों के बीच नालियों में फंसी चट्टानों को तोड़ने का कार्य किया। इस कार्य में लगी अन्य जेसीबी मशीनें और पत्थर तोड़ने वाले खानगीर भी दिनभर कार्य में लगे रहे। नगर निगम के आयुक्त ने राहत कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नगर निगम आपदा के क्षेत्र में मलबे और चट्टानों को हटाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। कुछ स्थानों पर कार्य पूरा कर लिया गया है लेकिन खराब मौसम के कारण अन्य कुछ स्थानों पर कार्य प्रभावित हो रहा है। तंग गलियों व नालियों के बीच आधुनिक मशीनों की मदद से मलबे और चट्टानों को हटाया जा रहा है।
-रोहित राठौर, आयुक्त, नगर निगम, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed