फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The final match of Kho-Kho will be played between Dhran and Kotmors.

Mandi News: ध्राण और कोटमोरस के बीच खेला जाएगा खो-खो का फाइनल मुकाबला

Fri, 11 Sep 2026 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
The final match of Kho-Kho will be played between Dhran and Kotmors.
कैहनवाल में यू-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन

दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ खेल मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कैहनवाल में आयोजित अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त एनडीएसआई नेत्र सिंह गुलेरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डीआईईटी मंडी के प्रवक्ता राकेश कुमार, संगीत प्रवक्ता जीतराम और संगीत सदन की संचालिका ईशा एम.डोगरा शामिल रहीं। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का बारीकी से मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य उमेश कुमार ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। खो-खो के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ध्राण की टीम ने पंडोह को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में कोटमोरस ने मझवाड़ को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। वॉलीबाल के सेमीफाइनल मुकाबले में कोटमोरस ने मझवाड़ को हराया। अब फाइनल में कोटमोरस और पांडवा पंडोह की टीमें आमने-सामने होंगी। कबड्डी में शिवाबदार, पंडोह, मझवाड़ और कोटमोरस की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में स्थान बनाया। बैडमिंटन में सीबीएसई मंडी ने बिजन ढलवान को, जबकि एसवीएम मंडी ने नसलोह की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed