फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sundernagar girl students won gold and silver medals in the NCC camp.

Mandi News: एनसीसी शिविर में सुंदरनगर की छात्राओं ने जीते स्वर्ण और रजत पदक

Fri, 11 Sep 2026 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Sundernagar girl students won gold and silver medals in the NCC camp.
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी दो कैडेट्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। वन एचपी गर्ल बटालियन एनसीसी सोलन की ओर से आयोजित 10 दिवसीय एसटीसी कैंप में पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर की छह छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिताओं में कैडेट इशिका ने जूनियर विंग सोलो सॉन्ग में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।
चित्ररंजना और आंचल ने खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। एनसीसी अधिकारी मंजुला वर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान कैडेट्स को अनुशासन, ड्रिल, नेतृत्व और फायरिंग का गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कारगिल योद्धा सूबेदार राजेंद्र ने कैडेट्स को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विशेष उपलब्धि के रूप में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत शिमला डायरेक्टरेट ने विद्यालय की दो एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया है। ये छात्राएं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (जालंधर) में आयोजित होने वाले आगामी 10 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उपप्रधानाचार्य सुनीता कुमारी ने सभी विजेता कैडेट्स और एनसीसी अधिकारी को इस सफलता के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed