फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Businessmen raised problems in GST awareness camp

Mandi News: जीएसटी जागरूकता शिविर में कारोबारियों ने उठाईं समस्याएं

Fri, 11 Sep 2026 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Businessmen raised problems in GST awareness camp
ऑनलाइन शॉपिंग और वोल्वो बसों से अवैध सामान सप्लाई पर जताई चिंता
विज्ञापन

एक जीएसटी नंबर पर दर्जनों दुकानों के संचालन पर सख्त कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को जीएसटी विभाग सेंट्रल जोन की ओर से जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। आयुक्त एवं चेयरमैन जीवन वत्स की अध्यक्षता में हुए शिविर में व्यापार मंडल, कारोबारी, सीए और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जीवन वत्स ने बताया कि व्यापारियों को जीएसटी एक्ट की जानकारी देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेशभर में अभियान चलाया जा रहा है। सुंदरनगर के बाद मंडी में इसका दूसरा चरण पूरा हुआ।
मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश महेंद्र ने ऑनलाइन शॉपिंग से छोटे कारोबारियों को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया। उन्होंने अस्थायी चीनी बाजारों और मेलों में एक ही जीएसटी नंबर पर कई लोगों की ओर से दुकानें लगाने की शिकायत भी की। सुंदरनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता ने वोल्वो बसों के माध्यम से बिना बिल सामान लाने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से ईमानदार करदाताओं के कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है। शिविर में व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों सहित जीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed