{"_id":"6841dd08bc4507ec8e01eebc","slug":"the-family-was-at-a-fair-a-rogue-entered-the-house-and-stole-the-jewellery-mandi-news-c-90-1-ssml1045-158409-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: परिवार मेले में, घर में घुसा शातिर ले उड़ा आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: परिवार मेले में, घर में घुसा शातिर ले उड़ा आभूषण
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के आरठी गांव में गोपाल का घर, जहां चोरी घटना पेश आई है। स्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्र आरठी में बुधवार रात को शातिर एक घर से कीमती आभूषण चुरा ले गए। आरठी में चोरी की चौथी घटना से ग्रामीणों में दहशत है। शिकायत के बाद पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
वीरवार को पुलिस थाना में दर्ज चोरी की शिकायत में पीड़ित परिवार के सदस्य गोपाल ने बताया कि चौंतड़ा में चल रहे मेले में उनका पूरा परिवार आजीविका कमाने के लिए गया हुआ था। पीछे से शातिरों ने उनके घर में रखे दो लाख के आभूषण चुरा लिए। आभूषणों में मंगलसूत्र, कान और नाक के गहने शामिल हैं।
बता दें कि आरठी गांव में बीते कुछ माह पहले भीम सिंह के घर भी चोरी की घटना में गहने और नकदी शातिर ले गए। इसी गांव के एक अध्यापक, साथ लगते अन्य परिवार के घर भी चोरी हुई थी। चैतन्य चौहान के घर में शातिरों ने परिजनों को एक कमरे में बंदकर गहने चुरा लिए थे। उधर, एसएचओ जोगिंद्रनगर सकीनी कपूर ने बताया कि चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों की धरपक्कड़ के लिए प्रयास जारी हैं। संवाद