{"_id":"68e169083dd3293d1a01765e","slug":"the-employees-of-the-barchhawad-sewerage-plant-have-not-received-their-salaries-for-five-months-mandi-news-c-90-1-ssml1025-172002-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीवरेज प्लांट बरछवाड़ के कर्मियों को पांच माह से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीवरेज प्लांट बरछवाड़ के कर्मियों को पांच माह से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के बरछवाड़ सीवरेज प्लांट में कार्यरत सात कर्मचारियों को पांच महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। कर्मचारी स्थानीय प्रशासन, संबंधित विभाग और ठेकेदार से वेतन की गुहार लगा रहे हैं। न तो प्रशासन से कोई मदद मिली है और न ही ठेकेदार एवं विभाग की ओर से वेतन जारी किया गया है।
शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद भारद्वाज की अगुवाई में इन कर्मचारियों ने एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा से मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। कर्मचारी अजय कुमार शर्मा, अनिल कुमार, अजय चंदेल, विशाल ठाकुर, गुलशन ठाकुर, सोमराज और राजेश शर्मा ने बताया कि विभाग के ठेकेदार के पास पांच महीने से वेतन लंबित है।
उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने चेताया कि अगर 15 अक्तूबर तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे प्लांट को बंद कर प्रशासन, ठेकेदार और संबंधित विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस बारे संबंधित विभाग और ठेकेदार से बात कर समस्या का निदान करवाया जाएगा। संवाद