{"_id":"68867afdd1141620880e8e4a","slug":"the-disaster-reduced-the-business-of-pandoh-market-mandi-news-c-90-1-ssml1045-163949-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आपदा ने पंडोह बाजार का घटा दिया कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आपदा ने पंडोह बाजार का घटा दिया कारोबार
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। आपदाओं की मार झेल रहा पंडोह बाजार गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। वर्ष 2025 की आपदा ने न केवल जनजीवन अस्त-व्यस्त किया है, बल्कि स्थानीय व्यापार पर भी गहरा असर डाला है। 2023 की आपदा में पंडोह का द्रंग हलके की पंचायतों से संपर्क कट गया। अब सराज की करीब 12 पंचायतों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है।
दुकानदारों के अनुसार आपदा से सराज क्षेत्र की करीब 12 पंचायतों की सड़कें बंद पड़ी हैं। जगह-जगह भूस्खलन और टूटी सड़कों के कारण ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे दुकानों में बिक्री में भारी गिरावट आई है। द्रंग को जोड़ने वाला लाल पुल 2023 में बहा, लेकिन अभी तक नहीं बन पाया है। अब 2025 में सराज की ध्वस्त सड़कें कब दुरुस्त होंगी, इसका दुकानदार इंतजार कर रहे हैं। कारोबारियों की मानें तो स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। आय बेहद कम हो गई है। दुकान का किराया, बिजली बिल और कर्मचारियों का वेतन जैसे खर्चे तक निकालना मुश्किल हो रहे हैं।
...
पिछले दो हफ्तों से दुकान में मुश्किल से 3-4 ग्राहक ही आ रहे हैं। कोई खरीदी नहीं हो रही, लेकिन खर्चे रोज बढ़ रहे हैं। सराज में हुई आपदा का सीधा प्रभाव कारोबार पर पड़ा है।
विज्ञापन
-अश्वनी पठानिया, कारोबारी
-- --
2023 में द्रंग क्षेत्र की 8 पंचायतों से संपर्क कटा था, तब भी मुश्किलें आई थीं। इस बार स्थिति और भी खराब है। सराज की 12 पंचायतों से संपर्क कटना पंडोह के बाजार के लिए बहुत बड़ा झटका है।
-साजन, मोबाइल विक्रेता पंडोह
-- -
ध्वस्त सड़कों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से लोग फिर से बाजार तक पहुंच सकें। अन्यथा कारोबार पूरी तरह चौपट हो जाएगा।
-तरुण, दुकानदार
...
आपदा से बंद हुए संपर्क मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द खोलने की व्यवस्था की जाए। यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो पंडोह जैसे छोटे बाजारों की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है।
-अमित शर्मा, दुकानदार पंडोह
000