फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The brilliant students of the district will know the culture, science and technology of Kerala.

Mandi News: जिले के मेधावी जानेंगे केरल की संस्कृति, साइंस और तकनीक

Sun, 28 Jan 2024 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
The brilliant students of the district will know the culture, science and technology of Kerala.
मंडी। साक्षरता दर में देश में नंबर-एक राज्य केरल की संस्कृति और तकनीक जानने के लिए मंडी जिला के 26 मेधावी विद्यार्थियों के दल को जिला उपनिदेशक उच्च शिक्षा अमरनाथ ने वीरवार को रवाना किया। शिक्षा विभाग की ओर से समग्र शिक्षा अभियान के सौजन्य से एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत राज्यभर से दो समूहों में मेधावी विद्यार्थियों को केरल यात्रा पर भेजा जा रहा है। मंडी जिले से पहला समूह 22 जनवरी से केरल की यात्रा पर है।
विज्ञापन

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान प्रभारी डाइट चारू वैद्य ने बताया राज्यभर से 120 विद्यार्थी और 12 शिक्षक केरल भ्रमण पर जा रहे हैं। जिले से दसवीं कक्षा में मेधावी 20 विद्यार्थी, एनएसएस और एनसीसी के 3-3 उत्कृष्ट स्वयंसेवकों और शिक्षा विभाग में बेहतर सेवाएं देने वाले 2 शिक्षकों का चयन केरल यात्रा के लिए किया गया है। जिले से केरल यात्रा का प्रतिनिधित्व पंडोह विद्यालय से भौतिक विज्ञान प्रवक्ता राजेश नंदा और ननवां विद्यालय से श्वेता शर्मा करेंगी। प्रवक्ता राजेश नंदा और श्वेता शर्मा ने बताया कि जिले से 21 छात्राएं और 5 छात्र केरल यात्रा पर हैं। इन्हें दिल्ली तक बस के और आगे रेल के जरिये ले जाया जाएगा। इस दौरान छात्रों को पद्मनाभ मंदिर ,केरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी म्यूजियम, निपर म्यूजियम, तिरुवनंतपुरम जियोलाॅजिकल पार्क, समुद्रतट, कन्याकुमारी इत्यादि भ्रमण के साथ केरल के विद्यार्थियों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर भी ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed