फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The accused who stole a woman's mobile from the temple was sent to jail

Mandi News: मंदिर से महिला का मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को भेजा जेल

Sat, 31 Aug 2024 08:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 08:49 AM IST
विज्ञापन
The accused who stole a woman's mobile from the temple was sent to jail
मंडी। मंडी पुलिस ने माधव राय मंदिर में दर्शन के दौरान एक महिला के पर्स से मोबाइल चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे 6 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सिटी को सूचना मिली कि एक महिला दर्शन के लिए राज माधव मंदिर पहुंची थी और उसने अपना पर्स मंदिर के बाहर रखा था। दर्शन के बाद जब वह बाहर आई तो उसने पाया कि पर्स से मोबाइल फोन चोरी हो गया था। इस सूचना पर पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज कुमार निवासी गांव दयारगी, तहसील बल्ह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की और बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन की रिमांड पर भेजे टायर चोरी के आरोपी
मंडी। जोगिंद्रनगर में गाड़ियों के टायर चोरी के मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर मामला दर्ज कर दिया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन का रिमांड प्राप्त हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में घनश्याम, निवासी बल्ह, और साहिल वर्मा, निवासी मंडी शामिल हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने पुष्टि की कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed