फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tattapani lake improved, tourism got wings

Mandi News: झील ने निखारा तत्तापानी, पर्यटन को लगे पंख

Mon, 10 Feb 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Tattapani lake improved, tourism got wings
करसोग के तत्तापानी में वाटर स्पोटर्स का लुत्फ उठाने पहुंचे पर्यटक
करसोग (मंडी)। कोलडैम के कारण बनी झील से तत्तापानी के पर्यटन को पंख लगे हैं। झील से निखरे तत्तापानी में अब साहसिक और रोमांचकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। यह शहर अब मिनी गोवा के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन

साल 2015 में सतलुज नदी पर कोलडैम बनने के बाद बनी झील में आयोजित होने वाली विभिन्न मनोरंजक जलीय गतिविधियां, झील का प्राकृतिक सौंदर्य, गर्म पानी के चश्में, प्राकृतिक सौंदर्य से लबालब पहाड़ एक अलग ही अहसास करवाते हैं। पर्यटन नीति के तहत तत्तापानी झील में चलने वाली जेट स्की, स्पीड बोट, बंपर बोट, ई-फॉयल, वाटर स्की, एटीवी बाइक आदि पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। वर्तमान में यहां 8 जेट स्की, 10 स्पीड बोट, एक बंपर बोट, एक बनाना राइड, 2 जेटोवेटर, 4 ई-फॉयल, 2 वाटर स्की और 2 एटीवी बाइक संचालित की जा रही हैं। प्रशिक्षित गाइड और चालकों की देखरेख में इनका संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मान्यता है कि यहां महर्षि जम्दग्नि ने वर्षों तक तपस्या की थी। यहां मौजूद गंधकयुक्त गर्म पानी प्राचीन काल से ही उपलब्ध है। तत्तापानी में गर्म जलस्रोत या कुंड का उद्घाटन प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 22 सितंबर, 1952 में किया था। वर्ष 1938 में नोबेल पुरस्कार विजेता कवि, साहित्यकार और दार्शनिक रविन्द्र नाथ टैगोर भी तत्तापानी का भ्रमण कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....

देशभर से पर्यटक पहुंच रहे तत्तापानी
झील में आयोजित होने वाली जलक्रीड़ाओं का आनंद उठाने के लिए देशभर से पर्यटक तत्तापानी पंहुच रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पर्यटक शामिल हैं। पहाड़ों की रानी शिमला की सैर पर आने वाले पर्यटक अब तत्तापानी का भी रुख कर रहे हैं। पूर्व में वे केवल कुफरी, नालदेहरा, मशोबरा, नारकंडा आदि तक ही सीमित रहते थे।

....

पर्यटन सीजन में प्रतिदिन पहुंच रहे 500 पर्यटक
स्थानीय कारोबारी एवं तत्तापानी वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव प्रेम रैना ने बताया कि झील में स्टिल वाटर गतिविधियां शुरू होने से क्षेत्र साहसिक और रोमांचक पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरा है। पर्यटन सीजन में लगभग 100 से अधिक गाड़ियां और प्रतिदिन 400 से 500 पर्यटक तत्तापानी पहुंच रहे हैं। राज्य सरकार को भी अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो रहा है। एक वर्ष में लगभग 50 से 60 हजार पर्यटक तत्तापानी पहुंच चुके हैं।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed