{"_id":"661699c45a328091e6046048","slug":"sundernagar-kapahi-leda-road-will-be-connected-to-four-lane-mandi-news-c-90-1-ssml1045-123886-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर-कपाही-लेदा सड़क फोरलेन से जुड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर-कपाही-लेदा सड़क फोरलेन से जुड़ेगी
Thu, 11 Apr 2024 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 11 Apr 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर-कपाही-लेदा सड़क को फोरलेन से जोड़ने की मांग पर ग्रामीणों के समर्थन में मौका पर पहुंचे
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर-कपाही-लेदा सड़क को सुंदरनगर बाईपास पर फोरलेन से जोड़ा जाएगा। ग्रामीणों की मांग को एनएचएआई प्रबंधन ने मान लिया है। एनएचएआई द्वारा लंबे समय से संघर्ष कर रहे ग्रामीणों की मांग मान लेने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस फैसले से करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
बता दें कि सोमवार को ग्रामीणों ने एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई न होने पर सड़क पर उतरने की धमकी दी थी। इसके बाद हरकत में आए एनएचएआई और प्रशासन ने बुधवार को मौका पर पहुंच कर एकत्रित लोगों से मिल कर उनकी मांग मान ली। ग्रामीणों की मांग के समर्थन में विधायक राकेश जम्वाल एवं पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर भी अलग-अलग समय पर मौका पर पहुंचे और अधिकारियों से इस समस्या पर चर्चा कर मांग का समर्थन कर शीघ्र समाधान करने को कहा।
ग्रामीणों की जायज मांग को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सुंदरनगर-कपाही-लेदा सड़क को सुंदरनगर बाईपास पर फोरलेन से जोड़ दिया जाएगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट हेड दीपेंद्र सिंह ने बताया ग्रामीणों की मांग को मान लिया है। नियमों व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त स्थान पर सड़क को फोरलेन से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर प्रोजेक्ट इंजीनियर अमित ठाकुर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।