फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Studies getting affected due to lack of riot in school building

Mandi News: स्कूल भवन में डंगा नहीं लगने से प्रभावित हो रही पढ़ाई

Wed, 10 Jan 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Studies getting affected due to lack of riot in school building
द्रंग में लगी बीडीसी सदस्यों की बैठक में भाग लेते सदस्य   संवाद
पधर (मंडी)। राजकीय उच्च पाठशाला वरधाण स्कूल भवन के पीछे बरसात में क्षतिग्रस्त डंगे का शीघ्र निर्माण किया जाए। यहां समस्या के चलते कक्षाएं प्राइमरी स्कूल भवन में चल रही हैं। इससे पठन पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है। यह मुद्दा पंचायत समिति द्रंग की साधारण त्रैमासिक बैठक में समिति अध्यक्ष शीला ठाकुर ने उठाया। यह बैठक समिति सभागार पधर में संपन्न हुई। वहीं, पंचायत समिति उपाध्यक्ष कृष्ण भोज ने ग्राम पंचायत चुक्कू के तहत धारा आली से पपलाहण एंबुलेंस मार्ग के लिए पांच लाख रुपये की धन राशि स्वीकृत करने की मांग रखी। वहीं, नागणी से सलहाना वाया लुणी सड़क निर्माण के लिए सर्वे रिपोर्ट तैयार करने की मांग लोक निर्माण विभाग से की। उन्होंने उरला बाजार में राज्य सहकारी बैंक की शाखा खोलने के लिए समिति से प्रस्ताव पारित करवा मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। नौहली वार्ड समिति सदस्य अंजुला देवी ने कुन का तर पुल निर्माण की मांग रखी। वहीं, नेर घरवासड़ा वार्ड सदस्य सविता कुमारी ने पीडब्ल्यूडी की ओर से सिंचाई कूहल के साथ बिछाए गए पाइपों के साथ चैंबर लगाने की मांग की। वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला बस्सी के क्षतिग्रस्त सीलिंग को बदल नई सीलिंग करने की मांग रखी। बैठक में पंचायतों के विकास कार्य में गति देने के लिए पिछले सेल्फ पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा सदस्यों ने बिजली, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा योजना, पेयजल, सड़क आदि मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में समिति के कार्यकारी अधिकारी एवं विकास खंड अधिकारी विनय चौहान पंचायत निरीक्षक हुकम चंद चौहान और उप निरीक्षक चंद्रकांत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। बाल विकास अधिकारी जितेंद्र सैनी ने बाल विकास परियोजना द्रंग और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं के बारे में सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी। कृषि विभाग से एडीओ बीर सिंह ने किसानों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान सहायक अभियंता विद्युत संत राम, लोक निर्माण विभाग अंशुमन सोनी, जेई राम चंद्र, रूप लाल, लालचंद, वन परिक्षेत्र अधिकारी उरला शिवम रत्न, एपीओ आईडीपी बच्चन सिंह, ईओ अमित कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी सरला शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed