{"_id":"6b0031be67a90f5c2f08cd20","slug":"students-gaining-practical-knowledge-of-botany-by-preparing-dishes-mandi-news-c-90-1-mnd1001-222261-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: व्यंजन बनाकर वनस्पति विज्ञान का व्यावहारिक ज्ञान ले रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: व्यंजन बनाकर वनस्पति विज्ञान का व्यावहारिक ज्ञान ले रहे विद्यार्थी
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने अब तक चावल, गेहूं और सोयाबीन से तैयार किए 200 व्यंजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वनस्पति विज्ञान की पढ़ाई को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर दैनिक जीवन, पारंपरिक खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने की पहल वल्लभ राजकीय महाविद्यालय (वीजीसी) मंडी के वनस्पति विज्ञान विभाग ने की है। विभागाध्यक्ष डॉ. तारा देवी सेन के मार्गदर्शन में जुलाई से शुरू इस गतिविधि में आर्थिक वनस्पति विज्ञान के 80 और एथ्नोबॉटनी के 30 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
प्रत्येक प्रायोगिक कक्षा के शुरुआती 30 मिनट फसल पौधों से व्यंजन तैयार करने के प्रदर्शन के लिए निर्धारित हैं। विद्यार्थी अब तक चावल, गेहूं और सोयाबीन से करीब 200 नवाचारी व्यंजन तैयार कर चुके हैं, जिन्हें स्थानीय हर्बल इन्फ्यूजन के साथ परोसा जाता है। आगामी चरण में आलू और काले चने से 100 से अधिक नए व्यंजन बनाने की योजना है।
इस पहल से विद्यार्थी स्थानीय जंगली खाद्य एवं औषधीय पौधों की पहचान, वैज्ञानिक नाम, पारंपरिक उपयोग और पोषण संबंधी महत्व जान रहे हैं। साथ ही, स्थानीय चौड़ी पत्तियों से पत्तल बनाने और इस्तेमाल करने को प्रोत्साहित कर प्लास्टिक व डिस्पोजेबल प्लेटों के पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा दिया जा रहा है। डॉ. तारा देवी सेन ने बताया कि आरोग्य भारती संस्था के सहयोग और विशेषज्ञ मार्गदर्शन से पारंपरिक खाद्य ज्ञान, स्थानीय जैव विविधता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश समाज तक पहुंचाया जा रहा है।